पर्यटन क्षेत्र कसौली पहुंचे आशीष विद्यार्थी, खूब की प्रशंसको के साथ मस्ती

Others Solan

DNN कसौली

03 नवंबर। अनलॉक के हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार खुल गए है। पर्यटकों के साथ-साथ इन दिनों फिल्मी हस्तियां भी हिमाचल का रुख कर रही है और हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही है। अनलॉक के बाद बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी कसौली क्षेत्र पहुंचे हुए है। मंगलवार को आशीष विद्यार्थी को लोगों ने कसौली घूमते हुए देखा है। हालांकि, वह भी लोगों से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए दिखाई दिए है और सामाजिक दूरी बनाकर ही प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे है।
इस दौरान उनके साथ पत्नी व पारिवारिक मित्र के साथ कसौली की वादियों में कुछ पल बिताएं है। उन्होंने यहां के बाजारों व शांत जगहों का भी दीदार किया है।
बाजार में उनको घूमते देख उनके प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचावने की होड़ लग गई। उन्होंने प्रशंसकों के साथ सामाजिक दूरी व कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए बिना रोक टोक के फोटो खिंचवाए। लोगों का कहना था कि फिल्मों में उनके किरदार चाहे किसी भी तरह के हो लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत ही अच्छे इंसान है। आशीष विद्यार्थी कसौली की हेरिटेज मार्किट में पहुंचे और वहां के प्रसिद्ध बन समोसे व गर्म गुलाब जामुन का लुत्फ भी लिया। उन्होंने वहां का वीडियो भी अपनी सोशल मीडिया पर लाइव किया और बन-समोसा व गर्म गुलाबजामुन की तारीफ की। उसके बाद उन्होंने न्यू मार्किट में एकलव्य फूड कॉर्नर में चटनी के साथ पकौड़ों का आनंद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरत जगहों को कैमरे में भी कैद किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार कसौली आए हैं। दिसंबर 2019 में भी कसौली घूमने आए थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत ही अच्छे व मिलनसार है।

News Archives

Latest News