DNN सोलन
09 सितम्बर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने आज कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 18 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली लिपिक (क्लर्क) पोस्ट कोड 962 परीक्षा के संबंध में आयोग द्वारा उपमंडल नालागढ़ में आवंटित परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्यों के साथ एक बैठक की।
उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यों को परीक्षा के सफल आयोजन के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन प्रातः 08.30 बजे तक स्कूल व कॉलेज द्वारा तैनात कर्मचारियों और आयोग के सहायक समन्वयक द्वारा संबंधित केंद्र अधीक्षकों को प्रश्न पत्र सौंप देने है ताकि समय पर अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि संबंधित प्रधानाचार्य यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों द्वारा समय पर सारी औपचारिकताएं पूर्ण करवाई जाएं ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।
इस अवसर पर सम्बन्धित स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।















