परवाणू में सोलन के एक चालक के साथ मारपीट

Crime Himachal News Kasauli Solan

DNN सोलन (श्वेता)

परवाणू में सोलन के एक चालक के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दिलीप निवासी सोलन ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई है कि यह शिमला से सामान लेकर अपनी गाड़ी में परमाणू पहुंचा। यहां पर इसने कैंटर यूनियन के पास गाड़ी खड़ी की। रात के समय यह ही रालाल, हनी, गप्पू व मुन्ना कैंटर यूनियन के पास बैठकर ढाबे में खाना-पीना कर रहे थे। इसी बीच अचानक से दिलीप की मुन्नालाल के साथ कहासुनी हो गई। इसमें मुन्ना लाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीलिप से साथ हाथापाई की । जिसमें दिलीप के नाक व मुंह में चोटें आई है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News