DNN शिमला (पूजा वर्मा)
सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झड़प हुई। जिसमें करीब 10 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। सिरमौर जिला के नाहन में संगठन के सदस्यों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। वही शिमला में भी प्रवेश प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसमें 4 जवान व एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घायल हुए इन पुलिस कर्मचारियों का कुशलक्षेम पूछने के लिए आईजीएमसी पहुंचे।
सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर राजधानी में पहुंचे देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने हंगामे को रोकने के लिए बाईपास क्रॉसिंग पर धारा-144 लगाई थी, वहीं संगठन के लोगों ने बाईपास क्रॉसिंग पर धारा-144 को तोड़ डाला। वहीं जब तारादेवी के पास से भारी मात्रा में क्षत्रिय संगठन के लोग क्रॉसिंग की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन संगठन के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एएसपी सुशील ठाकुर सहित पुलिस के 4 जवान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। एएसपी व पुलिस कर्मियों को सिर पर चोटें आईं हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर शिमला शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पत्थराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।















