DNN सोलन
जिला सोलन पत्रकार संघ के चुनाव में पवन ठाकुर ने प्रधान पद और सुखदर्शन ठाकुर ने महासचिव पद पर जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया से पहले संघ के सभी सदस्यों ने प्रेस रूम में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी संजय हिन्दवान व अमित चोपड़ा की देखरेख में हुई। प्रधान पद के लिए कुल 52 मत पड़े। इसमें पवन ठाकुर को 36 जबकि राकेश शर्मा को 16 मत पड़े। इसी तरह महासचिव पद के लिए कुल 51 मत पड़े और एक मत अवैध पाया गया। इसमें सुखदर्शन ठाकुर को 30 और प्रताप भारद्वाज को 21 मत मिले। दाेनाें पदाें के लिए दाे-दाे उम्मीदवाराें में सीधा मुकाबला हुअा। नवनियुक्त प्रधान पवन ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव महज एक फ्रेंडली मैच था। इस लिए जीत-हार का महत्व नहीं है। महत्व इस बात का है कि संघ पत्रकारों के बेहतरी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि संघ की पहली कोशिश पत्रकारों के अधिकारों और जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि संघ के सभी के सदस्यों के साथ मिलजुल कर कार्य किए जाएंगे। ताकि संघ की एकता व अखंडता कायम रह सके।















