पत्रकार बना अब गायक कलाकार जल्द रिलीज होगा कलयुग

Baddi Baddi + Doon Entertainment

DNN सोलन 
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के वरिष्ठ पत्रकार संजीव बस्सी जल्द ही लोगों को गाना गाते हुए दिखाई देंगे। उनके द्वारा हनुमान जी को समर्पित गाना जल्द ही मार्केट में आएगा। इसका पोस्टर वीरवार को बद्दी में लांच किया गया। गाने का नाम कलयुग दिया गया है और यह हनुमान जी पर आधारित है। इस गाने को संजीव बस्सी ने लिखा है और स्वयं गाया है। गाने के वीडियो में अभिनय भी संजीव बस्सी ने ही किया है। वीडियो एवरलास्ट स्टूडियो द्वारा फिल्माया गया है। जबकि इसका संगीत व रैप तरुण द्वारा संजीव बस्सी के साथ गाया गया है। गाने की शूटिंग पंजाब के रोपड़ स्थित डैम में हुई है और इसे लवप्रीत व पाल द्वारा रोपड़ में फिल्माया गया है।

 

News Archives

Latest News