DNN सोलन
सोलन जिला के तहत पड़ने वाले छावनी क्षेत्र सुबाथू में एक व्यक्ति का गला रेतने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में ऐसा बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही किसी नुकीली चीज से उसका गला रेता है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है घायल व्यक्ति कि सुबाथू बाजार में दुकान है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही उसके गले पर वार किया है।















