DNN नाहन
सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका में देर रात हुआ।
जानकारी के मुताबिक कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। देर रात कार लानाबाका के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में रणधीर सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा कार चालक सुनील निवासी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वानंद निवासी को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रणधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।















