DNN अर्की
ज़िला की अर्की पुलिस ने पंजाब के जालंधर से बिना अनुमति के हिमाचल लौटे एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला ग्राम पंचायत बखालग के उप प्रधान सुरेंद्र की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया है कि उपप्रधान जब वार्ड मेंबर धनीराम के साथ गांव में मौजूद था तो उसे एक युवक प्रिंस करीब 1 साल बाद दिखाई दिया। जिससे इन्होंने पूछताछ की तो उसने इन्हें जानकारी दी कि वह जालंधर में एक प्राइवेट नौकरी करता है और काम न होने के कारण अपने घर वापस आया है, लेकिन इसके पास यहां आने की प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं थी। कोरोना महामारी के दौरान बिना अनुमति के दूसरे राज्य से हिमाचल आने पर पुलिस ने इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।















