पंजाब के बाद अब नालागढ़ के सल्लेवाल  में हथियार के दम पर  हजारों रूपए की लूट 

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़ (आदित्य)
03 जून नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर गांव सल्लेवाल स्थित शराब के ठेके पर हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने सेल्समैन को हथियार दिखाकर 50 हज़ार रूपये कैश व दो महँगी शराब की बोतलें लेकर फ़रार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब पुलिस  आसपास सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
 ठेके के  सेल्समैन गुलशेर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और हथियार दिखाकर क़रीब 50 हज़ार व दो महँगी शराब की बोतलें लेकर चौंकीवाला की ओर फ़रार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देर रात आरोपी लुटेरे भरतगढ़ की तरफ से आए थे और ठेके को लूटने के बाद नालागढ़ की तरफ रवाना हो गए। आरोपियों के पास ब्लैक कलर का स्पलेंडर मोटरसाइकिल था और दोनों ने हेल्मेट पहन रखे थे। सूचना मिलते ही एएसपी नरेंद्र की अगुवाई टीम ने मौक़े पर पहुँच कर पुछताछ  की।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News