पंचायतों में पहली बार पंचायत सचिवों व वरिष्ठ नागरिकों ने लहराया तिरंगा 

Others Solan
DNN धर्मपुर(सोलन) (आदित्य सोफत)
26 जनवरी। विकास खंड धर्मपुर की कई पंचायतों में पंचायत सचिव व वरिष्ठ नागरिकों ने ध्वजारोहन किया है। यह पहला मौका है कि पंचायत में प्रधानों की जगह पर पंचायत सचिव व वरिष्ठ नागरिकों ने 26 जनवरी पर तिरंगा लहराया है।
बता दें कि प्रदेश में हाल ही में पंचायत चुनाव समाप्त हुए है। प्रदेश में कई जगहों पर आगामी दिनों में नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। सोलन जिला के विकास खंड धर्मपुर में भी नवनिर्वाचित जनता के नुमाइन्दो को आगामी दिनों में शपथ समारोह के दौरान शपथ दिलाई जाएगी। नवनिर्वाचित जनता के नुमाइंदों को शपथ न लेने के चलते अभी पंचायतों का गठन भी नहीं हुआ है। इसके कारण चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि पंचायतों में इस बार ध्वजारोहण कौन करेगा, लेकिन पंचायत सचिवों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर ध्वज लहराया है और कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
गौरतलब हो कि बीते पंचायत चुनावों दिसम्बर माह के अंत में हो गए थे, लेकिन इस बार पंचायत चुनाव जनवरी में हुए है। पंचायत के नवनियुक्त प्रधान शपथ ग्रहण करने के बाद 26 जनवरी को तिरंगा लहराते थे, लेकिन इस बार पंचायत के नवनियुक्त प्रधान, उपप्रधानों ने शपथ ग्रहण नहीं की है।  इसके चलते इस बार पंचायत सचिवों व वरिष्ठ नागरिकों ने तिरंगा लहराया है।
धर्मपुर में वरिष्ठ नागरिक ने लहराया तिरंगा
विकास खंड धर्मपुर की पंचायत धर्मपुर में भी इस बार वरिष्ठ नागरिक व समाज सेवक बृज लाल गुप्ता ने तिरंगा लहराया है। बता दें कि बृज लाल गुप्ता समाजिक कार्यों में काफी आगे रहते है और धर्मपुर के वरिष्ठ व समाज सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले 85 वर्षीय बृज लाल गुप्ता वर्तमान में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। वर्तमान में बृज लाल गुप्ता सनातम धर्म मंदिर धर्मपुर में उपप्रधान है और धार्मिक कार्यो में भी हमेशा आगे रहते है। गणत्रंत दिवस कार्यक्रम में पंचायत सचिव धर्मपुर मुकेश वालिया, बीर सिंह, मोहन लाल, अंकुर गोयल, महेंद्र सिंगला व अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News