पंचायतीराज संस्थाओं के लिए कुल 1422 मतदान केन्द्र

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन

6 जनवरी।  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में होने वाले निर्वाचन के लिए कुल 1422 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि इन 1422 मतदान केन्द्रों में 980 मतदान केन्द्र सामान्य मतदान केन्द्र घोषित किए गए हैं। 285 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 157 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 123 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदान केंद्रों में 109 मतदान केन्द्र सामान्य घोषित किए गए हैं। सोलन विकास खण्ड में किसी भी मतदान केन्द्र को अति संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 142 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदान केंद्रों में 125 मतदान केन्द्र सामान्य तथा 14 मतदान केन्द्र संवेदनशील एवं 03 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

News Archives

Latest News