DNN नाहन।
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिलाई उपमंडल की बेला पंचायत के प्रधान भगत सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान द्वारा कार्य की पेमेंट को जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ऐसे में शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी पंचायत प्रधान के खिलाफ विजिलेंस के नाहन थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर विजिलेंस के आईजी रामेश्वर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।