पंचायत चुनावों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

Others Una
DNN ऊना
11 जनवरी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने आदेश जारी करते हुए ऊना उप-मण्डल के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेन्द्र चन्देल (मोबाइल 9418027784) को बरनोह, समूरकलां, लमलैहड़ी, अरनियाला अप्पर, मलाहत, डंगोली, अजनौली, झंबर, कोटला कलां अप्पर, बसोली, कोटला कलां, कोटला खुर्द, अरनियाला लोअर, कुरियाला व मदनपुर के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
 उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य डाइट देहलां देवेन्द्र सिंह चौहान (मोबाइल 9805228111) को पनोह, धमांदरी, नंगल संलागड़ी, डठवाड़ा, बटूही, टक्का, बसाल अप्पर, बदोली, बड़साला, झलेड़ा, नारी, लोअर बसाल, रैंसरी, त्यूड़ी, चलोला व लाल सिंगी ग्राम पंचायतों तथा कृषि उपनिदेशक अतुल डोगरा (मोबाइल 7807889862) को देहलां अप्पर, भड़ोलियां कलां, रायपुर सहोड़ा, अजौली, सनोली, मलूकपुर, बहड़ाला, देहलां लोअर, भटोली, मैहतपुर, मजारा, चताड़ा, बडैहर, झुड़ोवाल, सासन, अबादा बराना के लिए सैक्टर अधिकारी होंगे।
एसडीएम ने कहा कि इसके अलावा बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. एसएस चंदेल (मोबाइल 7018166582) को कुठार कलां, चड़तगढ़, फतेहपुर, खानपुर, छतरपुर, रामपुर, सुनेहरां, लमलेहड़ा, उदयपुर, नंगड़ां, कुठार खुर्द, टब्बा, जखेड़ा, बीनेवाल, जनकौर व बनगढ़ ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

News Archives

Latest News