DNN सोलन, 15 जून
सोलन जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मेंआगामी दिनों में आने वाले डेंगू व मलेरिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरियाणा के पंचकुला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। जिसमें बार्डर एरिया में डेंगू मलेरिया के मामले को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डीसी सोलन के साथ हुई बैठक में मलेरिया व डेंगू के मामलों को रोकने के लिए रणनीति तैयार की।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष सोलन जिला में इस सीजन मेंडेंगू व मलेरियां के मामले सामने आते है। विषशतौर पर सोलन जिला के हरियाणा व पंजाब की सीमा से सटे क्षेत्रों में यह मामले ज्यादा सामने आते है। इसे देखते हुए सोलन जिला का स्वास्थ्य विभाग अभी से अर्लट हो गया है। विभाग ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व डाक्टरों के साथ एक बैठक करके रणनीति बनाना शुरू कर दी है। समय रहते बार्डर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था व ध्यान दिया जा सके। समय सय पर फाङ्क्षगंग की जा सके। इसके अलावा यदि एक दूसरे के राज्य से कोई भी मरीज इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरियाणा या फिर हिमाचल केपास आता है, तो उसकी जानकारी विभाग एक दूसरे के साथ सांझा करेंगे। इसके बाद बुधवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ सोलन जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक बैठक की और परवाणू, बरोटीवाला, बददी, नालागढ़ क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए रणनीति तैयार की और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में डीसी ने निर्देश भी जारी किए।
जिला चिकित्सा अधिकारी डा. राजन उप्पल ने बताया कि आगामी दिनों में सोलन जिला के बार्डर क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया के मामले बढ़ सकते है। इसे दिखते हुए सोलन जिला के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा के पंचकूला केस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मिल कर सीमा क्षेत्र में इससे निपटने के लिए रणनीति बनाई है ।















