न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार चौधरी ने फहराया राष्ट्र ध्वज

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

26 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर रोकश कुमार चौधरी  ने न्यायिक परिसर बिलासपुर में ध्वजारोहण किया तथा सलामी ली। उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले वीर शहीदों को याद करके उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और आजादी पर मर मिटने वाले वीर सैनिको की कुर्बानियों का ही फल है कि आज हम आजाद भारत देश का 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है।
इस अवसर पर सी.जे.एम. हितेन्द्र शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण आक्षी शर्मा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन चमन ठाकुर, सचिव बार एसोसिएशन आदित्य मोहन उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News