नौणी विवि का 10वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च को, 22 स्वर्ण पदक और 458 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट किए जाएंगे प्रदान

Education Others Solan

DNN नौणी

डॉ वाई एस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का 10वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च 2020 को आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ एलएस नेगी सभागार में आयोजित किया जाएगा। राज्य के कई गणमान्य लोग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगें।

दीक्षांत समारोह में विवि के तीन महाविद्यालय- बागवानी और वानिकी महाविद्यालय और औदयानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। बी.एससी,एम.एससी, बी टेक बायोटेक्नोलोजी और पीएचडी की कुल 1104 डिग्रीयां कार्यक्रम में दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के दौरान 22 स्वर्ण पदक और 458 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट भी प्रदान किए जाएंगे।

News Archives

Latest News