निशुल्क शिविर में 100 प्रवासियों की सेहत जांची

Baddi + Doon Others

डीएनएन बद्दी
सामाजिक संस्था रुचि एवं श्री हरिओम योगा सोसाईटी ने मिलकर 8वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बददी के प्रवासी क्षेत्र में लगाया जिसमें 100 लोगों व बच्चों की सेहत परखी गई। शिविर का शुभारंभ उद्योगपति नितिन यादव व वीपी मिश्रा ने किया। उन्होंने रूची संस्था एवं हरिओम योगा सोसाईटी के इस कार्य को आगे बढाने के लिए अपना सहयोग देने की बात कही तथा सोसाईटी द्वारा किये जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की प्रंशसा की। इस अवसर पर सामाजिक संस्था रुचि के प्रमुख मदन चौहान, पतंजलि युवा भारत सिरमौर-सोलन प्रभारी डा. किशोर ठाकुर ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। योगा सोसाईटी के उप प्रधान के.के यादव ने स्वच्छ शरीर, स्वस्थ मन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने शाकाहार जीवन का आधार विषय पर लोगों को बताया। शिविर के दौरान बददी नगर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. श्रीकान्त शर्मा धौलर ने प्रवासी बच्चों एवं लोगों का स्वाथ्य जांचा तथा उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित की । भारतीय मजदूर संघ के जिला सह-सचिव हरबंस सिंह राणा ने संपूर्ण शिविर के दौरान रोगियों की सेवा की। इस अवसर पर मु य अतिथि नितिन यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, डा श्रीकांत शर्मा, के एस आर्य, किशोर ठाकुर, रुचि प्रभारी मदन चौहान, पुष्प लता, पुष्पा, जर्मन छात्र जूली, इटली छात्र तोय व अनुराग अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News