DNN आनी (चमन शर्मा)
कुल्लू जिला के तहत रामपुर के साथ लगते निरमंड स्थित सब्जी मंडी को विरान नहीं रहने दिया जाएगा। यहां पर सिविल सप्लाई का गोदाम खोलने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 2 करोड रुपए की लागत से बनी इस सब्जी मंडी का उद्घाटन कांग्रेस कार्यकाल में वर्ष 2014 में हुआ था, लेकिन उसके बाद से यह सब्जी मंडी वीरान पड़ी है। किसी भी आढ़ती ने यहां पर व्यापार करने में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में वीरान पड़ी सब्जी मंडी का निरीक्षण कुछ दिनों पहले कृषि जनजाति एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने किया था। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पाया कि करोड़ों रुपए का यह भवन वीरान पड़ा है और यदि इसकी हालत ऐसी ही रही तो यह जर्जर हो जाएगा। इसे देखते हुए उन्होंने यहां पर सिविल सप्लाई का गोदाम खोलने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया इस परिसर को सिविल सप्लाई के गोदाम के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। जबकि प्लेटफार्म को सब्जी मंडी के रूप में ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया वर्तमान में सिविल सप्लाई के पास राशन रखने के लिए स्थान पर्याप्त नहीं है जिस से निजी भवन किराये पर लिया गया है। उन्होंने बताया इस परिसर में सब्जी मंडी बनने के बाद कोई भी सब्जी का व्यापार नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार के समय ऐसी सब्जी मंडी बनाई गई है । उन्हें महसूस हुआ की सरकारी सम्पति बेकार हो रही है। इस लिए वे जल्द इस परिसर के दुतीय मंजिल को सिविल सप्लाई के गोदाम के रूप में प्रयोग कर्ज। जब की धरातल में गेस्ट हॉउस के उप में आठ कमरे बने है उन्हें भी सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया भविष्य में जनहित को ध्यान में रखते हुए इस परिसर को वेंक्वेट हाल के रूप में भी इस्तेमाल करने बारे विचार किया जायेगा।














