DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
12 मई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है व प्रशासन लोगों से बार बार सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सार्वजानिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील कर रहा है और ऐसा न करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। कोविड नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे ही लोगों पर बद्दी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बिना मास्क के सार्वजानिक स्थानों में घूम रहे 70 लोगों के चालान कर मौके पर 35,000 रूपए जुर्माना वसूला है। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी की इस दौरान यातायात नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 132 लोगों के चालान कर 14,300 रुपए जुर्माना वसूला है।
वहीं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ माइनिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 1 चालान कर 10,000 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा बद्दी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालो के कोटपा अधिनियाम के तहत 05 लोगों के चालान कर 500 रूपए जुर्माना वसूला है। वही दूसरी ओर सोलन पुलिस जिला में पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल 135 चालान किये जाकर कुल 29400/- रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया । जिनमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस 3, Dangerous Driving=01, Pressure Horn =01,W/O Helmet=08, W/O Seat Belt=56, Use Mobile while Driving=01 व idle Parking=23 तथा अन्य में 42 चालान किये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम में 24 चालान किया जाकर 23,000 /- रू0 जुर्माना व धुम्रपान निषेध अधिनियम में 03 चालान 300/- रू0 जुर्माना किया गया ।
















