DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितंबर, 2019 को 33 केवी राजगढ़ फीडर की विद्युत लाईनों का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, कालाघाट, दौलांजी, नौणी, धारों की धार, जटोली, टटूल व इसके आसपास क्षेत्रों में प्रातः 9.00 से 9.30 बजे तक व सांय 5.00 से 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















