नाहन में लैंड हुआ मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर, ये रही कुछ खास वजह

Himachal News Others Sirmaur

 

DNN नाहन

27 अप्रैल। बुधवार को दिल्ली से शिमला लौटते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हैलीकाप्टर नाहन के समीप जुड्डा के जोहड़ में लैंड हुआ। यहां पांच मिनट रुकने के बाद सीएम शिमला के लिए रवाना हुए। दरअसल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को नाहन ड्राप करने पहुंचे थे। बुधवार को सुरेश कश्यप के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम थे। मुख्यमंत्री को भी शिमला में कैबिनेट की बैठक में पहुंचना था। बुधवार सुबह सात बजे सीएम नाहन पहुंचे, जहां सुरेश कश्यप को ड्राप करने के बाद वह शिमला रवाना हुए। इस दौरान प्रशासनिक अमला और भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी हैलीपेड पर पहुंचे थे।  उल्लेखनीय है कि जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पर थे। बुधवार सुबह ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली से लौटे। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री पांच से सात मिनट नाहन रुके थे। इसकी जानकारी उन्हें भी बीती रात मिली थी। सांसद को नाहन छोडऩे के बाद मुख्यमंत्री तुरंत बाद शिमला लौट गए।

News Archives

Latest News