नाहन में आयोजित हुआ भाजपा का पंच परमेश्वर सम्मेलन, विधायक बिंदल ने की शिरकत

Bilaspur Himachal News Others

DNN नाहन

02जुलाई । जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ नाहन मंडल द्वारा पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा, वार्ड मेंबर्स, पूर्व वार्ड मेंबर के अलावा पंचायत के प्रधान व पूर्व प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओ से भाजपा सरकार की विकासनात्मक गतिविधियों क़ो जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
मीडिया से बात करते हुए नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य हर व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं क़ो पहुँचाना है। बिंदल ने कहा कि 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बने, इसी संकल्प के साथ यह पंच परमेश्वर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बाईट: डॉ राजीव बिंदल, नाहन विधायक

News Archives

Latest News