चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग व पुलिस विभाग ने किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग की
DNN नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाज में तीन विभागों की संयुक्त टीम ने छापामारी कर दुकानों पर काम कर रहे बच्चों को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के काम करते हुए 3 बच्चे मिले। इनकी चाइल्ड लाइन की टीम ने काउंसलिंग की।
जानकारी अनुसार चाइल्ड लाइन की टीम ने श्रम निरीक्षक विवेक, पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ नाहन बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों व ढाबों पर रेकी की गई। इस दौरान टीम को 18 वर्ष से कम आयु के तीन बच्चे दुकानों दुकानों पर काम करते हुए मिले। टीम ने इन बच्चों की
काउंसलिंग की। साथ ही बाल कल्याण
समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए।
टीम ने दुकान मालिकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए
बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे से काम नहीं करवा सकते। नियमों के मुताबिक ऐसा करने पर 20000 से 50000 तक का जुर्माना और एक साल की सजा दोनों का प्रावधान है। वहीं 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को कानून के मुताबिक काम करवा सकते हैं। इसमें बच्चे को निर्धारित वेतन दिया जाना
चाहिए। काम करने का भी समय निर्धारित होना चाहिए। साथ ही बच्चा पढ़ाई
में भी संलग्न होना चाहिए।
नाहन बाजार में काम करते मिले तीनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा रहा है, ताकि भविष्य को देख कर उचित काउंसलिंग कर बच्चों को पढ़ाई की तरफ भी अग्रसर किया जा सके।















