नालागढ़ में सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़

03 दिसम्बर आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत प्रशासन, एसआईएस सुरक्षा एजेंसी और एनडीआरएफ ने संयुक्त रूप से आज पुराने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) नालागढ़ के मैदान में शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने की।
उन्होंने कहा कि शिविर में एनएसएस और एनसीसी कैडेट सहित एसआईएस सुरक्षा एजेंसी के लगभग 200 युवाओं को सीपीआर और प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकी है। विद्यार्थी आपात समय में अपने आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार देने में सार्थक बन सके, इस उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा प्रबंधन में पुल का कार्य करेंगे, यह एनडीआरएफ की वैकल्पिक टीम बन जाएंगी जिसका आपदा के दौरान सहयोग लिया जा सकेगा।
इस अवसर पर एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के वरिष्ठ प्रबंधक निखिल कुमार, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर जगपाल, सैनिक स्कूल एनसीसी के विद्यार्थी सहित एसआईएस सुरक्षा एजेंसी के युवा उपस्थित थे।

News Archives

Latest News