नालागढ़ में आठ दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़ 

03 दिसम्बर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आज विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के दृष्टिगत नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात कर्मियों का प्रथम पुर्वाभ्यास आयोजित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में 8 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 08.00 बजे से आरम्भ की जाएगी जिसे निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
उन्होनें कहा कि पुर्वाभ्यास का मुख्य उद्ेश्य मतगणना से जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि समस्त टीमें अपने-अपने कार्यो व दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर सके।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट द्वारा कर्मचारी या अधिकारी के साथ किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार पर नियामानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में केवल अधिकृत स्टाफ और प्रत्याशी ही जाएंगे। मतगणना केन्द्र में कर्मचारी, अधिकारी, प्रत्याशी और प्रत्याशियों के एजेंट किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर नहीं ले जा सकेंगे। आमजन को मतगणना परिणाम की जानकारी मीडिया सेंटर तथा ध्वनि प्रसार के माध्यम से ही उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित किए जाएंगे तथा 01 टेबल बैलेट पेपर की मतगणना के लिए लगाया जाएया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को रिकाउंटिंग का अधिकार होगा। यह रिटर्निंग अधिकारी तय करेगा कि उसे रिकाउंटिंग दी जा सकती है या नहीं।

News Archives

Latest News