नालागढ़ सेशन कोर्ट के शौचालय से हत्या का आरोपी हुआ फरार

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
21अप्रैल।  नालागढ़ कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब कंडा जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया हत्या के आरोप में सजा काट रहा आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो। गया मिली जानकारी के अनुसार  सुबह लगभग 10 बजे नालागढ़ कोर्ट में कंडा जेल से दो पुलिसकर्मियों के साथ हत्या में आरोपी को सेशन कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। जिस दौरान आरोपी गंगू मांझी ने शौचालय जाने की बात कही और नालागढ़ कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में गया और खिड़की के रास्ते कोर्ट से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। वही मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि नालागढ़ कोर्ट से 302 में आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया है जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है और मुजरिम की तलाश जारी है।  पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है साथ ही बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नाके भी लगा दिए गए हैं और जल्द ही मुजरिम को हिरासत में ले लिया जाएगा।

News Archives

Latest News