नालागढ़ में सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिड डे मील वर्करों ने निकाली रोष रैली

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़  (श्वेता भारद्वाज)

नालागढ़ में सीटू के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मिड डे मील वर्करों ने रोष रैली निकाली। नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से एसडीएम परिसर तक रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

सीटू के जिला सोलन के जिला सचिव ने बताया की राष्ट्रीय सत्र पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के आवाहन पर पूरे देश में दो दिन की हड़ताल है। इस के संदर्भ में में उद्योगों में काम करने वाले मजदूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिड डे मील कर्मचारी ने एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने हालही में श्रम कानूनों बनाए गए है उन में मजदूरों के अधिकारों की कटौती करदी गई है। और उद्योगपतियों और ठेकेदारों को लाभ दिया है। तो उनकी यह मांग है की इन कानूनों को रद्द किया जाए और जो मजदूर के हित में कानून है वह लागू किए जाए।

News Archives

Latest News