नालागढ़ में काठा पटवारी के मामले को लेकर जानिए क्यों मृतक के परिजन पहुंचे एसडीएम कार्यालय

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़

19 अप्रैल। नालागढ़ में काठा पटवारी के मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय नालागढ़ पहुंचे मृतक के परिजन की न्याय की मांग। 1 अप्रैल को काठा स्थित पटवार खाना में कार्यरत पटवारी ने पंजाब के डेराबस्सी में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वहीं मृतक के परिजनों ने मिले सोसाइड नोट के आधार पर झिडि़वाला की रहने वाली एक लड़की पर मृतक पटवारी को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद डेराबस्सी पंजाब में उक्त लड़की के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। परन्तु दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पंजाब पुलिस द्वारा केाई उचित कार्यवाही अमल में न लाने के चलते सोमवार को मृतक पटवारी के परिजन ने एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल के जरिए मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा। जिसमें परिजनों ने गुहार लगाई है कि पंजाब पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपी लड़की के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पाए हैं। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पंजाब पुलिस लड़की को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। वहीं मृतक की माता चरणजीत कौर ने बताया की एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपने से पहले उन्होंने एसपी कार्यालय में एएसपी बद्दी नरेंद्र सिंह को उचित कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा था लेकिन इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न होते देखते हुए मंगलवार को एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई के द्वारा उठाया गया यह कदम सीधा सीधा यह दर्शाता है की वह किसी साजिश का शिकार हुआ है । इस मामले में एसडीएम नालागढ़ महेंद्रपाल गुजर ने बताया कि आज काठा में स्थित पटवारी के मामले में उनके परिजन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमे उन्हें ने इस मामले में उक्त कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इनका ज्ञापन उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। पंजाब के डेरा बस्सी में जहर खाकर आत्महत्या की थी।

News Archives

Latest News