नालागढ़ बाजार से हटाया जाएगा अतिक्रमण पुलिस प्रशासन करेगा चालान

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़ 

04 मई नालागढ़ थाना प्रभारी श्याम लाल ने नगरपरिषद के चुने हुए प्रतिनिधियों व नामजद प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की जिसमे नालागढ़ बाजार में आ रही समस्याओं के बारे मे चर्चा करी
जिसमे खास तौर पर दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर अतिक्रमण,बाजारों में जगह जगह पार्किंग जैसी समस्याओं पर चर्चा की !आद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाजार में काफी भीड़ इक्कठा होने की वजह से ये फैसला लिया गया की बाजार को अब वन वे किया जायेगा नालागढ़ हॉस्पिटल की तरफ से अब वाहनों की एंट्री होगी और रेस्टहाउस की तरफ से एग्जिट प्वाइंट रखा गया है इसी संदर्ब ने थाना प्रभारी श्याम लाल ने सभी नगर परिषद के प्रतिनिधियों के साथ नालागढ़ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों को दुकान से बाहर समान न लगने का आग्रह किया साथ ही साथ उन्होंने बाजार में हो रही नाजायज पार्किंग के बारे में भी लोगो को चेतावनी दी थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि लंबे समय से बाज़ार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण व नाजायज पार्किंग की शिकायते उनके पास आ रही थी इस लिए उन्होंने आज बाजार जाकर लोगो को इस बारे में जागरूक किया है और कल से पार्किंग व अतिक्रमण पर सख्त करवाई की जाएगी पार्किंग व अतिक्रमण करने वाले के चालान किए जायेंगे बाजार में लोगो को चलने में परेशानी न हो इसलिए बाजार को वनवे करने का फैसला लिया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए है इसलिए वे जनता से सहयोग की उम्मीद रखते है

News Archives

Latest News