DNN नालागढ़ (आदित्य)
04 जून नालागढ़ पुलिस ने अॉनलाइन 1.30 लाख ठगी के मामले में एक आरोपी को बिहार से पकड़ा। आरोपी की पहचान सचिन रंजन निवासी
बिहार के रहने वाले से हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट से रिमांड़ लिया है। अब आरोपी से पुलिस ठगी के मामले में पुछताछ की और
जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2021 में नालागढ़ के नरेश कुमार को बजाज फाइनांस कंपनी के नाम पर एक व्यक्ति का फोन आया था कि आपको 50 लाख का लोन स्कीम मिली है जिस पर सिर्फ 4 फीसदी ब्यान लगाया जाएगा।जिसके बाद नरेश कुमार अॉनलाइन ठग के जाल में फंसा और आरोपी द्वारा
अलग-अलग रजिस्ट्रेशन के नाम पर किस्तों में 1.30 लाख रूपये ठग लिए। जब ठगी का पता लगा तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। थाना नालागढ़
की टीम ने साइबर सेल टीम की मदद से आरोपी को बिहार से पकड़ा। वहीं पर नालागढ़ थाना प्रभारी श्यामलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 1लाख 30हजार की ठगी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है















