नालागढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बिहार से पकड़ा 75000 की ऑनलाइन ठगी का मास्टर माइंड

Crime Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़ (आदित्य )
20 मई नालागढ़ थाना में 1 जून 2021 को मंडी क्षेत्र निवासी मुरारी लाल जो की नालागढ़ में एक निजी उद्योग में कार्यरत है ।जिन्होंने अपनी शिकायत में यह बताया कि उन्हें जून माह में उनके फोन पर एक कॉल आई जिस पर उन्हें व्यक्ति द्वारा कहा गया कि जो आपका मोबाइल फोन का केवाईसी है। उसे अपडेट करना है जिसके लिए 10 रुपए का रिचार्ज करें जैसे ही उसके द्वारा 10 रुपए का रिचार्ज किया गया वैसे ही उसके खाते से 75000 रुपए कट गए जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना नालागढ़ में शिकायत दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए। नालागढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम की मदद से हेड कॉन्स्टेबल भाग सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर सुनील कुमार पुत्र राम देव निवासी बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और नालागढ़ कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया है वह आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ नालागढ़ ने की है।

News Archives

Latest News