नालागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Nalagarh
Dnewsnetwork DNN
नालागढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 1.045 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर रात बद्दी पुलिस के एक्स सेल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 30 साल से 1 किलो 45 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है।

Latest News