नशा तस्कर को 3 महीने के लिए भेजा जेल

Arki Crime Others Solan

DNN सोलन, 13 जनू  : नशा तस्करी के कार्य में लगातार लगे एक आदतन नशा तस्कर को सरकार ने 3 महीने के लिए जेल भेजने के आदेश दिए है। सोलन पुलिस की सिफारिश पर सरकार ने यह आदेश जारी किए है, क्योंकि आरोपी पुलिस द्वारा पकड़ने जाने के बाद भी तस्करी का कार्य करने में जुटा हुआ था। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि सोलन पुलिस ने आदतन नशा तस्करों को निवारक हिरासत के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद सरकार ने आदतन अपराधी जितेंदर कुमार निवासी अर्की जिला सोलन को पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार आदेशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत निवारणात्मक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर 03 महीने के लिए जेल में भेजा गया है । यह आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी का एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 03 मामले दर्ज है जिनमे 02 मामले बालूगंज शिमला व 01 मामला पुलिस थाना अर्की के तहत पंजीकृत हुए थे।

Latest News