नालागढ़ के सल्लेवाल में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों से ठगी मामले को पुलिस ने 7 महीने मे सुलझाया

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan
DNN नालागढ़( आदित्य चड्ढा )
9 जनवरी। नालागढ़ मे सल्लेवाल के साथ लगते एक फैक्ट्री में कार्य करने वाले गौतम प्रसाद जो की यूपी का रहने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति ने  उसके  बैंक खाते से लाखों  रुपए उड़ा लिये, जिसके बाद पीड़ित मजदूर ने इसकी शिकायत नालागढ़ थाने में  दी । शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में जानकारी दी कि उसको किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा  कि आपका एटीएम नया बनकर आ रहा है। और आपके फोन पर एक ओटीपी नंबर भेजा गया है और ओटीपी उनको देने पर उनका नया एटीएम उनको मिल जाएगा और नहीं तो आपका पुराना एटीएम बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद पीड़ित मजदूर ने ओटीपी नंबर उनको दे दिया।
पीड़ित ने बताया कि जब कुछ दिन बाद वह बैंक में गया और उसने जब अपना बैलेंस चेक करवाया तो उसे बताया गया की उसके खाते से 2 लाख  99 हजार 213 रुपए खाते से निकल चुके थे। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने 7/ 7/ 2021 को पुलिस थाना नालागढ़ को इसकी शिकायत दी जिसके बाद नालागढ़ पुलिस ने  साइबर सेल की टीम को इसकी जिम्मेदारी दी, टीम में  हेड कॉन्स्टेबल भाग सिंह ठाकुर ने अपने  नेतृत्व  में एक टीम का गठन किया। जिसके बाद नालागढ़ पुलिस ने आरोपी  दवारका मंडल  (उम्र  20, पिता का नाम उमेश मंडल गांव मिश्राना थाना मधुपुर)  को  झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन का रिमांड मिला है और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है लेकिन अभी तक आरोपी के पास से पैसों की रिकवरी होना बाकी है।
जानकारी देते हुए नालागढ़ थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि  जुलाई 2021 में थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूर के बैंक  खाते से शातिरो ने 2 लाख 99 हजार रूपये उड़ा लिए थे । इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से झारखंड से आरोपी को गिरफ्तार किया है। और कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला हैं। थाना प्रभारी श्याम लाल ने लोगों से अपील भी  की है कि अगर आपको किसी भी तरह की कॉल आती है तो आप कभी भी अपने फोन पर आए ओटीपी  को साझा ना करें ना ही किसी लालच में आए।

News Archives

Latest News