
DNN नालागढ़ (श्वेता भारद्वाज)
सोलन जिला की नालागढ़ पुलिस ने दो युवकों को 1.120 किलो ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जगतखाना में गश्त के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस की एक टीम जगतखाना में मौजूद थी और इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रोक कर चेक किया। तो उसमें सवार 2 लोगों के पास से 1.120 किलो ग्राम भुक्की बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान धनीराम , दिनेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
















