नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 17 व प्रधान पद 309 के लिए पर्चे दाखिल: DC

Politics Una
DNN ऊना
2 जनवरी।  पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए नामाकंन भरने के तीसरे व अंतिम दिन 17 जिला परिषद् सदस्य तथा 309 प्रधान पद के उम्मीदवार के रूप मंे पर्चे दाखिल किये गये। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति के लिए 8, प्रधान पद के लिए 118, उप प्रधान पद के लिए 139 तथा वार्ड पंच के लिए 251 नामांकन दाखिल करवाए।
उन्होंने बताया कि विकास खंड गगरेट में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति के लिए 18, प्रधान पद के लिए 49, उप प्रधान पद के लिए 60 तथा वार्ड पंच के लिए 115 नामांकन प्राप्त हुए हैं। जबकि विकास खण्ड अंब में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति के लिए 18, प्रधान 57, उपप्रधान 86, वार्ड पंच 173 के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं। विकास खंड हरोली में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति के लिए 23, प्रधान पद के लिए 57, उप प्रधान पद के लिए 52 तथा वार्ड पंच के लिए 113 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बंगाणा विकास खंड में पंचायत समिति के लिए 16, प्रधान पद के लिए 28, उप प्रधान पद के लिए 67 तथा वार्ड पंच के लिए 108 नामांकन दाखिल किए गए जबकि जिला परिषद् के लिए आज कोई नामांकन नहीं भरा गया।

News Archives

Latest News