नहीं हुआ आपका बिजली का बिल जमा रात को कटेगी बिजली

Others Solan

DNN सोलन
ऑनलाइन ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। अब ठगों ने बिजली बोर्ड के माध्यम से लोगों को ठगने की कोशिश जारी रखी हुई है। लोगों के व्हाट्सएप पर ठग बिजली का बिल न जमा होने का मैसेज भेज रहे हैं। साथ ही यह चेतावनी भी दे दी जा रही है कि यदि बिल नहीं जमा कराया गया तो उनकी बिजली रात को काट दी जाएगी। इसके साथ ही एक नंबर दिया गया है जिसमें ठग संपर्क करने को बोल रहे हैं।

इस प्रकार के मैसेज सोलन के कई उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं ताकि कोई न कोई ठगों के झांसे में फंस जाए । वहीं दूसरी ओर विद्युत बोर्ड बा पुलिस विभाग पहले से ही लोगों को इस प्रकार के संदेशों पर ध्यान न देने को लेकर अपील कर रहा है ताकि लोगों के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी न हो।

जानकारी के अनुसार समय के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी करने वालों का ठगी का तरीका भी बदल रहा है। अब ताजा मामला जो सामने आया है उसमें ऑनलाइन ठग लोगों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप या सिंपल मैसेज को भेज रहे हैं। जिसमें वह यह बता रहे हैं कि उपभोक्ता का बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है और देर रात को उपभोक्ता की बिजली काट दी जाएगी। इसी के साथ एक नंबर भी दिया गया है जिसमें संपर्क करने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार सेठग भी लोगों को झांसे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग समय-समय पर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपील कर रही है। इस मामले में एएसपी अशोक वर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि आनलाइन ठग ठगी के नए नए तरीके अपनाते है। जिसकों को लेकर पुलिस विभाग लोगों को जागरूक करके ऐसे झांसों में न फंसने की अपील करता है। वहीं विद्युत बोर्ड केअधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से बिल जमा न होने की सूरत में बिजली काटने के संबंध में किसी भी प्रकार के मैसेज व्हाट्सएप पर नहीं भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड इसके लिए अलग प्रक्रिया अपनाता है और विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के माध्यम से नोटिस भेजे जाते है। यह फेक मैसेज है और ऑनलाइन ठग ऐसे मैसेज भेज कर लोगों से ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए लोगों को सचेत रहना चाहिए।

News Archives

Latest News