नहीं दिया 2 करोड़ 70 लाख का बिल, कटी बिजली

Himachal News Nalagarh Others

डीएनएन नालागढ़
नालागढ़ में बिजली बोर्ड ने एक धागा मिल की बिजली का कनेक्शन काट दिया है। इसके कारण उद्योग में कार्य ठप्प हो गया है। पता चला है कि विद्युत बोर्ड ने उद्योग द्वारा करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपयों का बिजली का बिल न जमा करवाने पर यह कार्रवाई की है। विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ में बिजली बोर्ड ने अपने उपभक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है। इसकी शुरूआत उद्योग की बिजली काट कर की गई है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ बाबू राम ने की पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड ने उद्योग से बिजली के बिल के तौर पर 2 करोड़ 70 लाख रुपए लेने है। इसके चलते बिजली कनेक्शन काट दिया है।

News Archives

Latest News