नशे के खिलाफ और तेज होगी सोलन पुलिस की मुहिम

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस नशा तस्करों व नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ मुहिम को और तेज करेगी। इसको लेकर वीरवार को पुलिस लाइन सोलन में मासिक अपराध बैठक के दौरान रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की। एसपी ने बैठक में मौजूद सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए की वे अपने-अपने इलाके में नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए जबरदस्त कार्रवाई करें। बैठक में इस मुहिम में आम लोगों को भी शामिल करने व उनका सहयोग लेने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके अलावा यातायात व्यवस्था पर भी बैठक में चर्चा हुई।

एसपी मधुसूदन शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में सोलन जिला में यातायात व्यवस्था और बेहतर हो इसको लेकर पुलिस ने चर्चा की और सभी यातायात प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इसके अलावा बैठक में लंबित पड़े मामलों को तुरंत निपटाने और उनके चालान अदालत में पेश करने को लेकर निर्देश दिए गए।

News Archives

Latest News