नशे की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, चरस की बड़ी खेप बरामद

Crime Kullu

DNN कुल्लू।28 अक्तूबर

जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब जिला की मणिकरण घाटी में पुलिस ने नेपाली मूल के निवासी एक युवक के कब्जे से 1 किलो 65 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है, जो बीते कुछ सालों से मणिकर्ण घाटी में रह रहा था।
दरअसल बुधवार देर रात पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मलाणा की ओर से जरी सड़क पर एक युवक आ रहा था। पुलिस को युवक पर शक हुआ, तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से चरस बरामद की गई। पुलिस की टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिला में नशा तस्करों पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक मदन साही से भी चरस तस्करी के काले कारोबार के बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि जिला कुल्लू को नशा मुक्त किया जा सके।

News Archives

Latest News