DNN परवाणू
परवाणू पुलिस को चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी हरियाणा के कालका का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक से 5.50 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने कार्यकारी एसएचओ श्याम तोमर के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के आधार में पर सोनू नाम के व्यक्ति की तलाशी ली उससे यह चिटटा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार नशे का आदि है। पुलिस ने इसके पास से सिरिंज भी बरामद की है। साथ ही यह भी पाया कि इसने अपनी बाजू पर काफी इंजेक्शन लगाए है। पुलिस को यह कामयाबी बीती रात्री को मिली है।
ए एस पी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।















