नशीली दवाओं की खेप सहित 1 गिरफ्तार

Crime Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा में यमुना विहार कालोनी में पुलिस की एसआईयू विंग ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1000 से ज्यादा नशीली दवा के कैप्सूल बरामद हुए है।
पुलिस की टीम ने एक सूचना के आधार पर यमुनाविहार कालोनी में नाका लगाया। और पैदल आ रहे संजय कुमार के बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 1080 कैपसुल प्रोक्सीवन प्लस ,150 नाईट्राबाईट गोलायां व 08 शीशी कोरैक्स की बरामद की गई। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि युवक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

News Archives

Latest News