नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए आगे आए युवा-राठौर

Others Shimla Sports

DNN शिमला

18 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने युवाओं से नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए आगे आने को कहा है।उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि खेलों से नशे की किसी भी प्रवित्ति से दूर रहने में सहायता मिलती है इसलिए हमें खेलों को प्रोत्साहित करते हुए इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
आज नारकंडा के धोमोदी के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पंचायत स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजको को बधाई देते हुए इस प्रकार के आयोजन समय समय पर करने को भी कहा।


इससे पूर्व नारकंडा में सिटी कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए राठौर ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना है।उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करना है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां किसान व बागवान विरोधी है इस लिये उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए अभी से मैदान में उतरना होगा।


राठौर ने नव नियुक्त सिटी कांग्रेस को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये काम करना है।
इससे पूर्व राठौर ने हाटु मंदिर में पूजा अर्चना कर अपना शीश नवाजा। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा, ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,सत्यजीत नेगी व शिमला जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

News Archives

Latest News