नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें विभाग-एसके पराशर

Kullu Others

DNN कुल्लू

15 दिसम्बर। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस. के. पराशर की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  विभाग कुल्लू के सभागार में आयोजित की गई जिसमें समिति के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के 272 ऐसे जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया है,जहां नशे का प्रभाव अधिक है। यह अभियान 31 मार्च, 2021 तक  चलेगा।  इस अभियान के सुचारू संचालन हेतु जिला की करर्य योजना तैयार की गई है तथा विभिन्न विभागों द्वारा  जिला में नशा को जड़ से खत्म करने के लिए पर विभिन्न प्रकार की गतिविधिया को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने शिक्षा विभाग को अभियान के अंतर्गत पेंटिग प्रतियोगिता, बच्चों तथा अभिभावकों के साथ ऑनलाईन बैठक करने के अतिरिक्त भाषण,सलोगन प्रतियोगिताओं को भी शामिल करने के निर्देश दिए। डीएलएसए को भी अपने विधिक सेवाएं जागरूकता कार्यक्रमों में नशा मुक्ति कार्यक्रम पर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग को नशा मुक्ति पर गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के अतिरिक्त जिला प्रशासन तथा मुख्य विभागों की ओर से नशा मुक्ति पर इलैक्ट्राॅनिक, प्रिंट  तथा सोसल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक हो सकें। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों को भी जिला को नशा मुक्त करने के लिए वर्तमान में संचालित की जा रही गतिविधियों के अलावा अपने स्तर पर कार्य योजना बनाकर अतिरिक्त गतिविधियों को शामिल करने को कहा।उन्होंने कहा कि  सभी विभाग इस अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही गतिविधियों की पूर्ण रिपोर्ट 15 मार्च, 2021 से पहले जिला कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों पर व्यय की गई तथा व्यय की जाने वाली राशि का भी पूर्ण विविरण सहित समय पर ब्यौरा भेजें ताकि विभाग द्वारा समय पर निधि की स्वीकृति  तथा अनुमोदन जैसी प्रक्र्रियाओं को प्राप्त किया जा सकें। उन्होंने अभियान के तहत अच्छा कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, डीएलएसए, पुलिस विभाग तथा आईआरसीए मौहल की सराहना की तथा अभियान के तहत कार्य कर रहे अन्य सभी विभागों को भी नशा मुक्ति को लेकर गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News