-विदाई पार्टी से दिया एक बेहतर संदेश, हो गए चुनाव अब होगा विकास
DNN धर्मपुर(सोलन)
12 फरवरी। नवनियुक्त पंचायत समिति धर्मपुर द्वारा पुराने पंचायत समिति सदस्यों को विदाई पार्टी देकर एक बेहतर सन्देश दिया है। इस सन्देश के माध्यम से बताया गया कि चुनाव होने के पश्चात सभी एक है और अब कोई भी मतभेद नहीं है। अब केवल विकास की ओर ही ध्यान देने की बात कहीं है। इस विदाई कार्यक्रम का आयोजन चुनावों के बाद हुई नवनियुक्त पंचायत समिति की पहली बैठक के दौरान किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त पंचायत समिति अध्यक्ष जमना देवी ने की, जबकि इस बैठक में पंचायत समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले नवनियुक्त पंचायत समिति सदस्यों द्वारा पुराने चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और अधूरे पड़े कार्यों को तेजी से करने के लिए कहा गया। इसके पश्चात पुरानी पंचायत समिति सदस्यों को विदाई पार्टी दी गई। विदाई पार्टी देकर एक बेहतर सन्देश भी पंचायत समिति सदस्यों न दिया है। इस दौरान पुराने पंचायत समिति सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की गई। साथ ही नवनियुक्त पंचायत समिति सदस्यों ने आश्वासन भी दिया कि उनके द्वारा अधूरे रहे कार्यों को जल्द ही पूरा भी करवाया जाएगा।
इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर रवि कुमार बैंस से सभी का धन्यवाद किया और करवाए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही वर्तमान में चले कार्यों का ब्यौरा भी रखा गया।














