नदी-नालों के नजदीक जाने से बचें लोग 

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

21 अगस्त।  जिला में लगातार हो रही बारिश के चलते उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने लोगों ने अपील की है कि वे नदी-नालों के समीप न जाएं। अचानक से जलस्तर बढ़ने सेे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय वाहनों को चलाने से भी परहेज करें। पहाड़ी की ओर वाहन को पार्क न करें। वर्षा के कारण पत्थर व ल्हासे गिरने की आंशका लगातार बनी हुई है। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से कहा कि वे प्रवासी मजदूरों व बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को भी नदी-नालों की ओर रूख न करने बारे जागरूक करें। ब्यास नदी अथवा इसकी सहायक नदियों के समीप रहने वाले लोग भी सचेत रहे।

News Archives

Latest News