नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष पद सोनिया शर्मा काबिज

Others Solan

DNN परवाणू(सोलन)(आदित्य सोफत)
21 जनवरी। नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पार्षद सोनिया शर्मा काबिज हुई है। अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद उपाध्यक्ष पद की कार्रवाई शुरू हुई है। नियमानुसार यह कार्रवाई भी लगभग 01 घण्टा तक चली है और इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर सोनिया शर्मा की तैनाती की गई है। अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी सर्वसम्मति से सोनिया का नाम कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित किया था।

बता दें कि नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निशा शर्मा की ताजपोशी हुई है। शुरू में इस पद के लिए ठाकुर शर्मा का नाम चला हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में राजनैतिक चाल चलते हुए निशा शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसमे सर्वसम्मति से कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने निशा शर्मा के नाम पर मुहर लगाई।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात परिसर से चलें गए। उपमंडलाधिकारी कसौली संजीव कुमार धीमान की देखरेख में यह प्रक्रिया चली है।

News Archives

Latest News