नगर परिषद नालागढ़ व नगर परिषद बद्दी शहरी निकायों के चुनावों के दृष्टिगत आरक्षण के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी |

Others Solan
 DNN सोलन ब्यूरो 
28 अगस्त। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने शहरी निकाय के चुनावों के दृष्टिगत नियमानुसार जिला के बद्दी तथा नालागढ़ शहरी निकायों में आरक्षण के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर पालिका नियम 2015 के चैप्टर-प्प् के तहत नियम 10 के अनुरूप जारी की गई है।
अधिसूचना के अुनसार नगर परिषद बद्दी में वार्ड नम्बर-01 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नम्बर-03 महिला, वार्ड नम्बर-04 महिला तथा वार्ड नम्बर-07 महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नम्बर 02, 05, 06, 08 तथा 09 अनारक्षित है।
नगर परिषद नालागढ़ में वार्ड नम्बर-04, 05, 06, 07 तथा 08 अनारक्षित हैं। वार्ड नम्बर-01 महिला, वार्ड नम्बर-02 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नम्बर-03 महिला तथा वार्ड नम्बर-09 महिला के लिए आरक्षित है।

News Archives

Latest News