Dnewsnetwork
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज सम्पन्न निर्वाचन में कुल 81.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ में कुल 6962 मतदाताओं में से 5687 ने मतदान किया। कुल 3392 पुरुष मतदाताओं में से 2824 तथा 3568 महिला मतदाताओं में से 2863 ने मतदान किया। नगर परिषद नालागढ़ के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.23 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.24 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 अस्पताल वाला वार्ड में 81.53 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 फाटकवाला वार्ड में 88.55 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 हरिजनावाला वार्ड में 89.72 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 मियां वाला वार्ड 84.46 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 जैनियावाला वार्ड में 75.58 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 बजाजावाला वार्ड में 75.50 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-07 घईयांवाला वार्ड में 80.79 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-8 बस्सियांवाला वार्ड में 80.87 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-9 वैदावाला वार्ड में 76.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 अस्पताल वाला वार्ड में कुल 796 मतदाताओं में से 649 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 399 पुरुष मतदाताओं में से 331 तथा कुल 397 महिला मतदाताओं में से 318 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में 82.96 प्रतिशत पुरुष तथा 80.10 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 फाटका वाला में 396 पुरुष तथा 399 महिला मतदाताओं सहित कुल 795 मतदाता थे। इस वार्ड में 704 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुल 350 पुरुष तथा कुल 354 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 88.38 तथा महिला मत प्रतिशत 88.72 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 हरिजना वाला में कुल 812 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 397 पुरुष तथा 415 महिला मतदाता थे। इस वार्ड में 446 पुरुषों तथा 459 महिला मतदाताओं सहित कुल मतदाताओं की संख्या 905 थी। इस वार्ड में पुरुषों का मत प्रतिशत 89.01 तथा महिलाओं का मत प्रतिशत 90.41 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 मियां वाला में कुल 605 मतदाताओं में से 511 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 291 पुरुष मतदाताओं में से 245 तथा कुल 314 महिला मतदाताओं में से 266 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 84.19 तथा महिला मत प्रतिशत 84.71 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 जैनियां वाला में कुल 737 मतदाताओं में से 557 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 358 पुरुष मतदाताओं में से 289 तथा 379 महिला मतदाताओं में से 268 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 80.73 तथा महिला मत प्रतिशत 70.71 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 बजाजां वाला में कुल 694 मतदाताओं में से 524 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 323 पुरुष मतदाताओं में से 251 तथा 371 महिला मतदाताओं में से 273 ने मतदान किया। इस वार्ड में 77.71 प्रतिशत पुरुषों तथा 73.58 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 घईयां वाला में कुल 911 मतदाताओं में से 736 ने मतदान किया। यहां कुल 448 पुरुष मतदाताओं में 369 तथा कुल 463 महिला मतदाताओं में 367 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 82.37 तथा महिला मत प्रतिशत 79.27 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 बस्सीयां वाला में कुल 711 मतदाताओं में से 575 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुल 336 पुरुष मतदाताओं में से 282 तथा कुल 375 महिला मतदाताओं में से 293 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 83.93 तथा महिला मत प्रतिशत 78.13 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर-9 वैदा वाला में कुल 808 मतदाताओं में से 619 ने मतदान किया। यहां कुल 396 पुरुष मतदाताओं में से 310 तथा कुल 411 महिला मतदाताओं में 309 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 78.28 तथा महिला मत प्रतिशत 75.18 प्रतिशत रहा।















